Home » लेटेस्ट न्यूज़ » गुरुग्राम: हीरो होंडा चौक अंडरपास में पत्थर गिरने से हड़कंप, कई वाहन क्षतिग्रस्त

गुरुग्राम: हीरो होंडा चौक अंडरपास में पत्थर गिरने से हड़कंप, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Picture of insightnews24

insightnews24

गुरुग्राम।
एनएच-48 पर स्थित हीरो होंडा चौक के अत्यधिक व्यस्त अंडरपास में सोमवार रात करीब 9 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक ऊपर से पत्थर गिरने लगे। घटना के चलते अंडरपास से गुजर रहे वाहन चालकों में दहशत फैल गई। पत्थरों की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक वाहनों के शीशे टूट गए, जबकि कई गाड़ियों की छत और बोनट को भी नुकसान पहुंचा। राहत की बात यह रही कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

व्यस्त समय में मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शाम के पीक ऑवर के कारण अंडरपास में वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी। इसी दौरान अचानक ऊपर से पत्थर गिरने की आवाज सुनाई दी और कुछ ही पलों में कई कारों के विंडशील्ड और साइड ग्लास चकनाचूर हो गए। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

डैमेज गाड़ियां सड़क किनारे खड़ी की गईं
जिन वाहनों पर पत्थर गिरे, उन्हें तुरंत साइड में खड़ा कर दिया गया। वाहन सवार बाहर निकल आए और ऊपर जाकर भी स्थिति देखने का प्रयास किया, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका कि पत्थर किस जगह से गिर रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बयां किया डर
प्रत्यक्षदर्शी मोहित ने बताया कि अचानक तेज धमाके जैसी आवाज हुई और पत्थर कार के शीशे पर आकर लगे। उन्होंने तुरंत ब्रेक लगाया, लेकिन तब तक कार का आगे का शीशा पूरी तरह टूट चुका था। कई लोग घबराकर अपनी गाड़ियां छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले गए।

पुलिस ने अंडरपास कराया बंद
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कंट्रोल रूम से ईआरवी और सेक्टर-37 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी मंजीत ने बताया कि सभी क्षतिग्रस्त वाहनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। किसी भी ड्राइवर या यात्री को चोट नहीं आई है। एहतियातन अंडरपास को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स