Home » क्राइम » ऑनलाइन सट्टा और फर्जी गेम एप के जरिए ठगी करने वाले दो युवक गिरफ्तार

ऑनलाइन सट्टा और फर्जी गेम एप के जरिए ठगी करने वाले दो युवक गिरफ्तार

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा और फर्जी गेम एप्लिकेशन के माध्यम से धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ईशांत उर्फ तनुव और सुरेंद्र उर्फ सोनू के रूप में हुई है, जो चौटाला मोहल्ला के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी नकली वेबसाइट और एप के जरिये लोगों से ठगी कर रहे थे।

सोशल मीडिया पर फैलाया था जाल
साइबर थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि ईशांत और करण नामक युवक अवैध रूप से ऑनलाइन सट्टा और गेमिंग गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। दोनों आरोपी फर्जी प्लेटफॉर्म बनाकर लोगों को निवेश पर भारी मुनाफे का झांसा देते थे। इसके लिए वे सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप और टेलीग्राम जैसे माध्यमों का इस्तेमाल करते थे।

शुरुआत में मुनाफा, बाद में धोखाधड़ी
जांच में सामने आया कि आरोपी पहले लोगों को छोटी रकम जीतने देते थे, ताकि उनका भरोसा जीता जा सके। बाद में बड़ी रकम लगवाने पर गेम में हेरफेर कर उन्हें नुकसान पहुंचाया जाता था। सट्टा गैरकानूनी होने के चलते पीड़ित शिकायत दर्ज कराने से बचते थे।

रेड के दौरान भारी सामान बरामद
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के ठिकाने पर छापेमारी कर ईशांत और सुरेंद्र को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान दो लैपटॉप, 14 मोबाइल फोन, सिम कार्ड, लगभग 72 हजार रुपये नकद और अन्य सामग्री बरामद की गई। आरोपी किसी भी तरह का वैध लाइसेंस या अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सके।

मामला दर्ज, जांच जारी
पुलिस ने दोनों के खिलाफ साइबर थाने में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहन जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क में और कौन लोग शामिल हैं।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स