Home » क्राइम » नूंह में गन हाउस में विस्फोट, चार घायल; इलाके में मचा हड़कंप

नूंह में गन हाउस में विस्फोट, चार घायल; इलाके में मचा हड़कंप

Picture of insightnews24

insightnews24

हरियाणा के नूंह जिले में गुरुग्राम-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग-248A पर स्थित सत्यम गन हाउस में अचानक हुए तेज धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया। विस्फोट के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि दुकान की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि गेट पर लगे कांच के टुकड़े करीब 50 फीट दूर तक जा गिरे। इसके अलावा दुकान के बाहर खड़ी कई गाड़ियां भी इसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गईं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुकान के भीतर रखे कारतूस और हथियारों में आग लगने के कारण यह विस्फोट हुआ। घटना के समय गन हाउस मालिक ताहिर हुसैन, एक हथियार मरम्मत कर्मी समेत कुछ अन्य लोग दुकान के अंदर मौजूद थे। सौभाग्य से किसी की जान नहीं गई, लेकिन हादसे में चार लोग घायल हो गए।

घायलों को तुरंत उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नूंह में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंचे एएसपी आयुष यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बताया कि स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है, हालांकि एहतियात के तौर पर पुलिस और दमकल की टीमें अभी भी मौके पर तैनात हैं।

विस्फोट की खबर मिलते ही आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों ने त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस और दमकल कर्मियों की सराहना की। दमकल विभाग ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है, जबकि पुलिस हादसे के कारणों की गहन जांच में जुटी हुई है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स