Home » लेटेस्ट न्यूज़ » हरियाणा: कुंडली-मानेसर एक्सप्रेसवे पर बाइक हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

हरियाणा: कुंडली-मानेसर एक्सप्रेसवे पर बाइक हादसा, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Picture of insightnews24

insightnews24

नूंह, हरियाणा।
हरियाणा के नूंह जिले के रोजकामेव थाना क्षेत्र में कुंडली-मानेसर एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन ने बाइक पर सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर दूर तक जा गिरे। हादसे में राजस्थान के डीग जिले के गांव नगला शहजाद निवासी 27 वर्षीय राकेश पुत्र हरि सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त जगमोहन गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक राकेश मानेसर में फर्नीचर का काम करता था
मृतक के भाई निहाल सिंह ने बताया कि राकेश मानेसर में फर्नीचर का काम करता था। दिसंबर में परिवार की बेटी का जन्मदिन मनाने के बाद वह अपने दोस्त जगमोहन के साथ बाइक से वापस मानेसर लौट रहा था। तभी एक्सप्रेसवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की चपेट में आने से राकेश की मौत हो गई और जगमोहन गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिवार में मातम, पत्नी दुखी
राकेश की शादी लगभग चार साल पहले हुई थी और उसकी दो बेटियां हैं—एक ढाई साल की और दूसरी केवल एक महीने की। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और परिजन हादसे से स्तब्ध हैं और गहरे शोक में हैं।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
रोजकामेव थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंपा गया।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स