Home » क्राइम » कुरुक्षेत्र में एनएच-44 पर हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से पैदल यात्री की मौत

कुरुक्षेत्र में एनएच-44 पर हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से पैदल यात्री की मौत

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (जीटी रोड) पर देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पिपली स्थित चिड़ियाघर के नजदीक तेज गति से आ रही काली रंग की हुंडई एसेंट कार ने एक पैदल यात्री को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

चिड़ियाघर के पास हुई दुर्घटना
गांव यारा निवासी अजय कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने एक मित्र से मिलने पिपली स्थित चिड़ियाघर आया था। मुलाकात के बाद शाम के समय वह चिड़ियाघर गेट से बाहर निकला और जीटी रोड पर बने लोहे के पुल के पास पहुंचा। उसी दौरान सड़क पर एक व्यक्ति पैदल खड़ा था।

धुंध के बीच तेज रफ्तार कार का कहर
शाम ढलते ही सड़क पर धुंध छाने लगी थी। इसी बीच पिपली बस स्टैंड की ओर से आ रही काली हुंडई एसेंट कार तेज रफ्तार में गुजर रही थी। कार ने शाहाबाद की दिशा में सड़क किनारे खड़े पैदल यात्री को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार कुछ दूरी तक व्यक्ति को घसीटते हुए ले गई।

गंभीर हालत में मिला घायल
हादसे के तुरंत बाद अजय कुमार मौके पर पहुंचा और घायल को सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा पाया। उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें थीं। अजय ने मौके से गुजर रही पुलिस की गाड़ी को रुकवाया और घायल को तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।

इलाज के दौरान मौत
अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल का उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। अजय कुमार के बयान के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है, साथ ही मृतक की पहचान कराने के प्रयास भी जारी हैं।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स