Home » लेटेस्ट न्यूज़ » छात्राओं की प्रतिभा निखारने के लिए लाइफ स्किल डिवेलपमेंट शिविर आयोजित

छात्राओं की प्रतिभा निखारने के लिए लाइफ स्किल डिवेलपमेंट शिविर आयोजित

Picture of insightnews24

insightnews24

लाडवा, 3 जनवरी।
खंड शिक्षा अधिकारी नीलम सैनी ने कहा कि छात्राओं के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से शिक्षा के साथ-साथ जीवन उपयोगी कौशलों की जानकारी देने के लिए छह दिवसीय लाइफ स्किल डिवेलपमेंट शिविर आयोजित किया गया है। ऐसे शिविर छात्राओं की छिपी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

नीलम सैनी राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय लाडवा में आयोजित लाइफ स्किल डिवेलपमेंट शिविर के दौरान संबोधित कर रही थीं। उन्होंने बताया कि यह शिविर 6 जनवरी तक चलेगा, जिसमें करीब 50 छात्राएं भाग ले रही हैं। शिविर के माध्यम से छात्राएं विभिन्न विषयों में प्रशिक्षण प्राप्त कर न केवल अपनी क्षमताओं को विकसित कर रही हैं, बल्कि घर और समाज में भी अपनी कला का बेहतर उपयोग कर सकेंगी।

रोल मॉडल और स्वास्थ्य विषयों पर दी गई जानकारी

शिविर के दौरान श्रुति ने छात्राओं को रोल मॉडल के महत्व पर प्रेरणादायक जानकारी दी। डॉ. महिंद्र ने सर्दी से बचाव के उपायों पर प्रकाश डालते हुए स्वास्थ्य संबंधी विस्तृत जानकारी साझा की, जबकि डॉ. श्याम लाल ने एनीमिया के प्रति छात्राओं को जागरूक किया।

बागवानी, भाषा और प्राथमिक उपचार की ट्रेनिंग

डॉ. धर्मपाल ने बागवानी से जुड़ी उपयोगी जानकारियां दीं। सीमा ने अंग्रेजी विषय की जानकारी साझा की। संदीप ने छात्राओं को प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) के तौर-तरीकों से अवगत कराया।

आर्ट-क्राफ्ट और हिंदी की तकनीकी जानकारी

रजनी ने आर्ट-क्राफ्ट की ट्रेनिंग देकर छात्राओं की रचनात्मकता को बढ़ावा दिया, वहीं रणजीत सिंह ने हिंदी विषय की तकनीकी जानकारी से छात्राओं को लाभान्वित किया।

शिविर में छात्राओं की सक्रिय भागीदारी देखी गई और उन्हें विभिन्न जीवन कौशलों से परिचित कराया गया, जिससे उनमें आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का विकास हो सके।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स