Home » क्राइम » एनएच-44 पर दर्दनाक सड़क हादसा, बस की चपेट में आकर युवक की मौत

एनएच-44 पर दर्दनाक सड़क हादसा, बस की चपेट में आकर युवक की मौत

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र | 2 जनवरी
दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) पर कुरुक्षेत्र जिले के उमरी क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की जान चली गई। कार से टकराने के बाद बाइक से गिरा युवक तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में भर्ती युवक ने नए साल के दिन पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान उमरी गांव निवासी अंशुल कुमार के रूप में हुई है। अंशुल इंद्री रोड स्थित एक रबर फैक्ट्री में काम करता था और हाल ही में उसने नौकरी शुरू की थी। वह अपने परिवार में सबसे बड़ा था और उसके दो छोटे भाई हैं।

अचानक ब्रेक से बिगड़ा संतुलन


परिजनों के अनुसार, 27 दिसंबर की दोपहर अंशुल अपने साथी प्रदीप (निवासी बैरिया, जिला चंपारण, बिहार) के साथ बाइक पर इंद्री से पिपली की ओर जा रहा था। उमरी चौक की पुलिया के पास आगे चल रही कार ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे बाइक कार से टकरा गई और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े।

बस की चपेट में आया युवक


इसी दौरान उमरी चौक की दिशा से आ रही निजी बस (HR-45D 6593) अंशुल के ऊपर चढ़ गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी प्रदीप उसे तुरंत सेक्टर-2 के एक निजी अस्पताल लेकर गया, जहां से मेट्रो अस्पताल और फिर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। इलाज के दौरान नए साल की रात अंशुल की मौत हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला


मृतक के रिश्तेदार कर्ण की शिकायत पर थाना सदर थानेसर में बस चालक के खिलाफ बस नंबर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच जारी है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स