कुरुक्षेत्र | 1 जनवरी
नववर्ष के शुभ अवसर पर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज की प्रेरणा से श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता समिति, कुरुक्षेत्र की ओर से यज्ञ, पूजा-अर्चना एवं गीता पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम गीता ज्ञान संस्थानम् परिसर में श्री ठाकुर बिहारी जी के समक्ष श्रद्धा और भक्तिभाव के वातावरण में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से मंगला आरती में भाग लिया, जिसके उपरांत विधिवत गीता पाठ एवं हवन किया गया। श्री कृपा बिहारी जी के चरणों में पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
समिति के प्रधान एवं जनता कॉलेज कौल के प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने बताया कि पूरा कार्यक्रम आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक संकल्पों से परिपूर्ण रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सद्भाव, संस्कार और अध्यात्म के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
कार्यक्रम में समिति के संरक्षक मंगतराम जिंदल, संयोजक हंसराज सिंगला सहित विजय नरूला, सतपाल सिंगला, अशोक अरोड़ा, श्याम लाल आहूजा, जसवंत सैनी, रामकुमार, राजीव गाबा, रविन्द्र कुमार, धर्मपाल शर्मा, रामकुमार शर्मा, साहब सिंह, के.के. कौशल, डॉ. राजीव अत्री, वेद प्रकाश धवन, अनिल शर्मा, राजीव बंसल, जयभगवान शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
डॉ. ऋषिपाल ने जानकारी दी कि आगामी 2 जनवरी को सायं 6 बजे गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के सान्निध्य में गीता ज्ञान संस्थानम् में नगर के दीक्षित एवं समर्पित परिवारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि गीता मनीषी का जीवन गीता और गौसेवा को समर्पित है तथा उनके मार्गदर्शन में देशभर में गीता प्रचार-प्रसार और गौशाला संचालन से जुड़े अनेक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में बैठक में सहभागिता करने की अपील की।




