Home » लेटेस्ट न्यूज़ » हथवाला गांव में 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, बहन ने दोस्त दंपती पर हत्या का आरोप लगाया

हथवाला गांव में 20 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, बहन ने दोस्त दंपती पर हत्या का आरोप लगाया

Picture of insightnews24

insightnews24

जुलाना (जींद)।
जींद जिले के जुलाना उपमंडल के हथवाला गांव में एक 20 वर्षीय युवक की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान विनोद के रूप में हुई है। युवक की बहन ज्योति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए अपने भाई की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, विनोद तीन बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है और उसकी मां गृहिणी हैं। विनोद परिवार का सबसे छोटा सदस्य था और घर की जिम्मेदारियों में सहयोग करता था।

फोन आने के बाद घर से निकला, नहीं लौटा वापस


ज्योति ने बताया कि 26 दिसंबर की रात विनोद के पास उसके दोस्त का फोन आया था। फोन करने वाले ने उसे गांव झमोला में किसी व्यक्ति की मृत्यु पर शोक व्यक्त करने के लिए बुलाया। इसके बाद विनोद घर से निकल गया, लेकिन रात भर वापस नहीं लौटा।

दोस्त के घर कमरे में मिला शव


अगले दिन 27 दिसंबर को विनोद के घर न लौटने पर उसकी बहनें उसकी तलाश में साहिल उर्फ इल्लू के घर पहुंचीं। वहां साहिल और उसकी पत्नी से पूछताछ की गई, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने मकान के एक कमरे में बेड पर विनोद को बेसुध अवस्था में पड़ा देखा। पास जाकर जांच करने पर उसकी मौत की पुष्टि हुई।

साजिश रचकर मारपीट का आरोप


परिजनों की शिकायत में आरोप लगाया गया है कि साहिल उर्फ इल्लू और उसकी पत्नी ने साजिश के तहत विनोद के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि यदि वे समय रहते मौके पर नहीं पहुंचते तो शव को ठिकाने लगाया जा सकता था।

पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक जांच जारी


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जींद के सामान्य अस्पताल भेज दिया। जुलाना थाना के जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स