Home » लेटेस्ट न्यूज़ » रोहतक: मिनी चिड़ियाघर में युवक की खतरनाक हरकत, मगरमच्छों को पत्थर-डंडा मारने का वीडियो वायरल

रोहतक: मिनी चिड़ियाघर में युवक की खतरनाक हरकत, मगरमच्छों को पत्थर-डंडा मारने का वीडियो वायरल

Picture of insightnews24

insightnews24

हरियाणा के रोहतक स्थित मिनी चिड़ियाघर में एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने के चक्कर में खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना हरकत कर दी। युवक मगरमच्छों के बाड़े में घुस गया और वहां मौजूद मगरमच्छों को पत्थर व डंडे से परेशान करता नजर आया। इस पूरी घटना का वीडियो उसके साथियों ने बाहर खड़े होकर बनाया, जिसे बाद में इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, तीन से चार युवक मिनी चिड़ियाघर घूमने पहुंचे थे। हवाबाजी दिखाने के उद्देश्य से उनमें से एक युवक करीब 8 फुट ऊंचे मगरमच्छ के बाड़े के जाल के ऊपर से कूदकर अंदर चला गया। बाड़े में घुसने के बाद युवक काफी देर तक अलग-अलग तरीकों से उत्पात मचाता रहा और मगरमच्छों को सताने लगा। इसके बाद वह सुरक्षित बाहर निकल आया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक मगरमच्छों पर पत्थर फेंक रहा है और डंडे से मारने की कोशिश कर रहा है, जबकि उसके साथी इस पूरी घटना को कैमरे में कैद कर रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद वन्य जीव विभाग हरकत में आ गया। वन्य जीव विभाग के इंस्पेक्टर राजेश ने इस मामले में आईएमटी थाना पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आईएमटी थाना के एसएचओ बिजेंद्र सिंह ने बताया कि वन्य जीव विभाग की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, वन्य जीव विभाग भी अपने स्तर पर कार्रवाई कर रहा है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स