Home » क्राइम » शाहाबाद में युवक की मौत, दादी ने दोस्तों पर नशा देने का आरोप

शाहाबाद में युवक की मौत, दादी ने दोस्तों पर नशा देने का आरोप

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में 24 वर्षीय युवक की मौत के मामले में उसकी 75 वर्षीय दादी ने पुलिस और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। बुजुर्ग महिला ने आरोप लगाया कि उसके पोते को नशा देने वाले दोस्तों ने ही उसकी जान ली।

तीन दिन लापता, चौथे दिन मिली लाश

यारी गांव निवासी सुरेंद्र कौर ने बताया कि उसका पोता मनदीप ड्राइवरी करता था और नशे की लत से जूझ रहा था। 21 नवंबर को वह पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल से दवा लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन तीन दिन तक वापस नहीं लौटा। 24 नवंबर की सुबह पुलिस ने जंधेड़ी गांव के बस अड्डे के पास एक लाश मिलने की सूचना दी। पहचान करने पर पता चला कि यह मनदीप की ही लाश थी।

नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

महिला ने आरोप लगाया कि मनदीप के दोस्त उसे जबरदस्ती नशा देते थे और उसी की वजह से उसकी मौत हुई। कुछ दिन पहले ही दोस्तों ने उसका फोन छीन लिया था। दादी का कहना है कि आरोपी उसे बार-बार घर से बुलाकर अपने साथ ले जाते थे।

FIR दर्ज, जांच जारी

थाना शाहाबाद के SHO सुनील वत्स ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर FIR दर्ज की गई है। प्रारंभिक जांच में नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका जताई गई है। पोस्टमॉर्टम और विसरा रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स