Home » लेटेस्ट न्यूज़ » जिला कारागार का निरीक्षण, सैशन जज दिनेश कुमार मित्तल ने बंदियों की समस्याएं सुनीं

जिला कारागार का निरीक्षण, सैशन जज दिनेश कुमार मित्तल ने बंदियों की समस्याएं सुनीं

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र, 17 दिसंबर।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल ने बुधवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और कई मामलों में मौके पर ही समाधान भी कराया।

निरीक्षण के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीतिका भारद्वाज भी उनके साथ मौजूद रहीं। दोनों अधिकारियों ने बंदियों से बातचीत कर कारागार में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी राजा अजीत सिंह लाड़वा मेमोरियल ट्रस्ट के सहयोग से कारागार में बंदियों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म कंबल वितरित किए गए। इस मानवीय पहल की बंदियों ने सराहना की।

निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जेल अधीक्षक धर्मवीर सिंह, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव श्याम सुंदर शर्मा सहित जेल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सैशन जज दिनेश कुमार मित्तल ने कारागार प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स