Home » लेटेस्ट न्यूज़ » यमुनानगर में बाइक हादसा: शादी समारोह से लौट रहे मां-बेटे दुर्घटनाग्रस्त, मां की मौत

यमुनानगर में बाइक हादसा: शादी समारोह से लौट रहे मां-बेटे दुर्घटनाग्रस्त, मां की मौत

Picture of insightnews24

insightnews24

यमुनानगर।
यमुनानगर जिले में शादी समारोह से घर लौट रहे मां-बेटे की बाइक का संतुलन बिगड़ने से हुए सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटे को टांग में चोट आई है। हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।

मृतका की पहचान रामखेड़ी गांव निवासी शीला देवी (54) के रूप में हुई है। शीला देवी तीन बच्चों की मां थीं, जिनमें एक बेटा और दो बेटियां शामिल हैं। सोमवार को यमुनानगर के सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

ओवरटेक के दौरान बिगड़ा संतुलन

मृतका के बेटे प्रदीप कुमार ने बताया कि रविवार को वह अपनी मां के साथ गांव देवधर में एक शादी समारोह में गया था। शाम करीब चार बजे वापसी के दौरान जब वे बीलपुरा के पास पहुंचे, तो एक ट्रक को ओवरटेक करने लगे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार कार आ गई, जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े।

हादसे में शीला देवी के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे वह मौके पर ही बेसुध हो गईं, जबकि प्रदीप की टांग में चोट आई।

अस्पताल में घोषित किया मृत

राहगीरों की मदद से दोनों को तुरंत यमुनानगर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शीला देवी को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स