Home » लेटेस्ट न्यूज़ » राज्य युवा उत्सव-2025 में कुवि का शानदार प्रदर्शन, फोक डांस टीम को पहला स्थान

राज्य युवा उत्सव-2025 में कुवि का शानदार प्रदर्शन, फोक डांस टीम को पहला स्थान

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र, 13 दिसम्बर। पंचकूला के इंद्रधनुष सभागार में 8 से 10 दिसम्बर 2025 तक आयोजित राज्य युवा उत्सव-2025 में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेशभर में अपनी पहचान मजबूत की। उत्सव में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ग्रुप फोक डांस टीम ने शानदार प्रस्तुति देकर पहला स्थान हासिल किया। वहीं विश्वविद्यालय के विधि विभाग की छात्रा उपासना ने डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में तथा जगदीप ने पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीतकर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया।

इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की प्रतिभा, मेहनत और सृजनशीलता का प्रमाण है। कला व संस्कृति के क्षेत्र में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय अग्रणी रहा है और राष्ट्रीय मंच तक पहुँचना छात्रों की निरंतर मेहनत एवं सांस्कृतिक प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए भी नई ऊर्जा प्रदान करेगी और सभी टीमों को राष्ट्रीय स्तर पर भी श्रेष्ठ प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दीं।

कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल ने कहा कि इन ऐतिहासिक उपलब्धियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को प्रदेश के सांस्कृतिक मानचित्र में अग्रणी स्थान पर स्थापित किया है। उन्होंने बताया कि यह टीम छात्र कल्याण अधिष्ठाता कार्यालय की ओर से राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने भेजी गई थी और अब राष्ट्रीय स्तर पर भी विश्वविद्यालय का परचम लहराने के लिए तैयार है।

गौरतलब है कि यह टीम 12 से 14 जनवरी 2026 तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेगी। इस अवसर पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. ए.आर. चौधरी, युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला, डॉ. हरविन्द्र लोंगोवाल, सन्नी कुमार, डॉ. जितेन्द्र जांगड़ा सहित अन्य अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स