Home » लेटेस्ट न्यूज़ » कुरुक्षेत्र के लाड़वा में सैलून कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो महीने पहले हुई थी शादी

कुरुक्षेत्र के लाड़वा में सैलून कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो महीने पहले हुई थी शादी

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र जिले के लाड़वा में एक युवक ने सैलून की दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अरुण कुमार (21) निवासी धानखेड़ी, जिला करनाल के रूप में हुई है। अरुण उसी सैलून में काम करता था, जहां घटना हुई। घटना के समय दुकान पर वह अकेला था।

जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 8 बजे एक ग्राहक दुकान पर पहुंचा, जहां उसने अरुण को फंदे से लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों के अनुसार अरुण की शादी करीब दो महीने पहले ही हुई थी। पुलिस ने बताया कि वह कई सालों से इस सैलून में काम कर रहा था। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर रही है। उनके बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स