Home » क्राइम » महेंद्रगढ़: कैंटर की टक्कर से 5 वर्षीय बच्ची की मौत, ड्राइवर शव उठाकर फरार—पहाड़ियों में फेंका, पुलिस ने रातभर की तलाश

महेंद्रगढ़: कैंटर की टक्कर से 5 वर्षीय बच्ची की मौत, ड्राइवर शव उठाकर फरार—पहाड़ियों में फेंका, पुलिस ने रातभर की तलाश

Picture of insightnews24

insightnews24

महेंद्रगढ़। जिले में सोमवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां पांच साल की बच्ची की कैंटर से टक्कर लगने के बाद दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद ड्राइवर बच्ची को वाहन में डालकर ले गया और पिता के चिल्लाने के बावजूद नहीं रुका। बाद में उसने बच्ची के शव को माधोगढ़ की पहाड़ियों के पास झाड़ियों में फेंक दिया।

बच्ची की पहचान चांदनी के रूप में हुई है, जो महेंद्रगढ़-सतनाली रोड स्थित गांव बचैनी की रहने वाली थी। वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी।


सड़क पार करते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, चांदनी सोमवार शाम अपने घर से लस्सी लेने गांव में गई थी। वापसी में जब वह सड़क पार कर रही थी, तभी रामबास की दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे एक कैंटर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

टक्कर के तुरंत बाद कैंटर ड्राइवर ने घायल बच्ची को उठाकर गाड़ी में बैठाया और अस्पताल ले जाने का दावा करते हुए निकल गया, लेकिन रास्ते में ही बच्ची की मौत हो गई।


बच्ची का शव झाड़ियों में फेंककर फरार

मृत्यु के बाद ड्राइवर ने बच्ची का शव महेंद्रगढ़-माधोगढ़ की पहाड़ियों के पास झाड़ियों में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। बच्ची के पिता राजेंद्र ने बताया कि उन्होंने पीछे से आवाज लगाई, लेकिन ड्राइवर ने वाहन नहीं रोका।

पिता, मुनीम और परिजनों ने बच्ची को रातभर कई अस्पतालों में ढूंढा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।


सीसीटीवी से खुला राज, ड्राइवर हिरासत में

पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के गांवों के सीसीटीवी खंगाले। इसमें कैंटर और उसके रूट का पता चल गया।
तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कैंटर मालिक तक पहुंच बनाई और फिर ड्राइवर को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बच्ची का शव फेंकने की बात कबूल की।

इसके बाद पुलिस उसे साथ लेकर रात करीब 11 बजे डालनवास क्षेत्र की पहाड़ियों में पहुंची, जहां बच्ची का शव सड़क किनारे एक गड्ढे के पास मिला।


नारनौल में हुआ पोस्टमॉर्टम

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। आज सुबह चांदनी के शव को नारनौल भेजकर पोस्टमॉर्टम कराया गया।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स