Home » लेटेस्ट न्यूज़ » योग ब्रेक से बढ़ेगी कार्यक्षमता: आयुष विभाग ने शुरू किया 5 मिनट योग प्रशिक्षण अभियान

योग ब्रेक से बढ़ेगी कार्यक्षमता: आयुष विभाग ने शुरू किया 5 मिनट योग प्रशिक्षण अभियान

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र, 5 दिसंबर।
हरियाणा आयुष विभाग और हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में 5 मिनट का योग ब्रेक शुरू किया गया है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा के निर्देश पर यह प्रशिक्षण चरणबद्ध तरीके से सभी विभागों में कराया जा रहा है।

इस पहल के तहत गुरुवार को जिला न्यायवादी कार्यालय, कुरुक्षेत्र में योग प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। प्रशिक्षण जिला योग कोऑर्डिनेटर डॉ. जागीर सिंह एवं योग विशेषज्ञ मनजीत सिंह के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें आयुष योग सहायक रोहतास कुमार और डिंपल रानी ने प्रतिभागियों को विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास करवाया।

अधिकारी-कर्मचारियों को ताड़ासन, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी प्राणायाम और सूक्ष्म व्यायाम करवाए गए। विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित पाँच मिनट का योग ब्रेक कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ाने, तनाव कम करने और शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य सुधारने में बेहद प्रभावी होगा।

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने कहा कि यह योग ब्रेक सभी सरकारी कार्यालयों में अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा, ताकि कर्मचारियों को कार्यस्थल पर ही स्वास्थ्य लाभ मिल सके।

इस अवसर पर जिला न्यायवादी मेनपाल सिंह, डीएसपी निर्मल सिंह, मुख्य लिपिक हरदेश सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स