Home » हरियाणा » कुरुक्षेत्र में आज 21 हजार विद्यार्थियों का वैश्विक गीता पाठ, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे शामिल

कुरुक्षेत्र में आज 21 हजार विद्यार्थियों का वैश्विक गीता पाठ, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी होंगे शामिल

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (IGM) के तहत आज (सोमवार) कुरुक्षेत्र में 21 हजार विद्यार्थी एक साथ वैश्विक गीता पाठ करेंगे। यह कार्यक्रम केशव पार्क (थीम पार्क) में आयोजित होगा, जिसमें देश-विदेश के विद्यार्थी और नागरिक ऑनलाइन माध्यम से भी जुड़ेंगे। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

मुख्यमंत्री सैनी कार्यक्रम से पहले ज्योतिसर तीर्थ पर माथा टेकेंगे। वैश्विक गीता पाठ में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद का सानिध्य रहेगा। प्रदेश के सभी जिलों में चल रहे जिला स्तरीय कार्यक्रमों के साथ-साथ 50 से अधिक देशों से लोग भी ऑनलाइन गीता पाठ का हिस्सा बनेंगे।

पहली बार 21 हजार विद्यार्थी भाग ले रहे हैं
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के 10वें संस्करण में पहली बार 21 हजार विद्यार्थियों को शामिल किया जा रहा है। इससे पहले 18 हजार विद्यार्थियों ने एक साथ गीता पाठ किया था। इस वर्ष महोत्सव की अवधि 18 दिनों से बढ़ाकर 21 दिन कर दी गई है, जिसके चलते प्रतिभागियों की संख्या भी बढ़ी है।

48 कोस के तीर्थ प्रतिनिधियों का सम्मेलन
दोपहर करीब 2 बजे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्रीमद्भागवद गीता सदन में 48 कोस क्षेत्र के तीर्थों के प्रतिनिधियों का सम्मेलन होगा। इसमें तीर्थों के विकास, आगामी योजनाओं और महोत्सव से जुड़े कार्यक्रमों पर चर्चा की जाएगी।

5 दिसंबर तक चलेगा सरस एवं क्राफ्ट मेला
महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम आज 1 दिसंबर को समाप्त होगा, हालांकि सरस और क्राफ्ट मेला 5 दिसंबर तक जारी रहेगा। इसी के साथ प्रदेशभर में चल रही जिला स्तरीय गीता जयंती का समापन आज शोभा यात्रा के साथ होगा।

दीपदान और महाआरती के साथ समापन
शाम 5 बजे सन्निहित सरोवर पर दीपोत्सव आयोजन होगा, जिसमें हजारों दीपक एक साथ प्रज्वलित किए जाएंगे। वहीं शाम 5:30 बजे ब्रह्मसरोवर पर महाआरती के साथ अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का औपचारिक समापन होगा। संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा अपनी प्रस्तुति देंगे।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स