Home » लेटेस्ट न्यूज़ » उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन हरियाणा पहुंचे, NIT कुरुक्षेत्र के दीक्षांत समारोह में बांटी डिग्रियां

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन हरियाणा पहुंचे, NIT कुरुक्षेत्र के दीक्षांत समारोह में बांटी डिग्रियां

Picture of insightnews24

insightnews24

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के देवस्थानम सम्मेलन में भी होंगे शामिल

कुरुक्षेत्र, रविवार। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज दूसरी बार हरियाणा पहुंचे और पहली बार धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के दौरे पर रहे। उन्होंने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) कुरुक्षेत्र के 20वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

समारोह में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उपस्थित रहे। उपराष्ट्रपति ने कुल 1494 स्टूडेंट्स को बीटेक, एमटेक, एमबीए, एमसीए, एमएमसी और पीएचडी की डिग्रियां प्रदान कीं।

36 मेधावी स्टूडेंट्स को मिला गोल्ड मेडल

NIT निदेशक प्रो. बी.वी. रमना रेड्डी ने बताया कि समारोह में 36 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिया गया। हाल ही में संस्थान के एक छात्र को 1.25 करोड़ रुपये वार्षिक पैकेज मिला है, जो संस्थान के लिए गर्व का विषय है।

उपराष्ट्रपति सुबह करीब 10 बजे समारोह में पहुंचे थे।

गीता महोत्सव के देवस्थानम सम्मेलन में लेंगे भाग

NIT कार्यक्रम के बाद उपराष्ट्रपति अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (IGM) के तहत आयोजित अखिल भारतीय देवस्थानम सम्मेलन में भी शामिल होंगे। यह आयोजन ब्रह्मसरोवर स्थित कला कृति केंद्र में हो रहा है।
सम्मेलन में देशभर के प्रमुख तीर्थस्थलों—जैसे मां वैष्णो देवी, कामाख्या देवी, अयोध्या राम मंदिर, शक्तिपीठ, ज्योतिर्लिंग और प्रयागराज—के पुरोहित व प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स