Home » लेटेस्ट न्यूज़ » सड़क हादसे में युवक की मौत, JCB चालक फरार—शाहाबाद में शादी से लौटते समय हुआ हादसा

सड़क हादसे में युवक की मौत, JCB चालक फरार—शाहाबाद में शादी से लौटते समय हुआ हादसा

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में बुधवार को हुए सड़क हादसे में 34 वर्षीय युवक त्रिलोचन सिंह की मौत हो गई। साहा पुल के पास एक तेज रफ्तार JCB ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक JCB सहित मौके से फरार हो गया। दुर्घटना त्रिलोचन के चचेरे भाई गुरमीत सिंह के सामने हुई, जो उसके पीछे बाइक पर आ रहा था।

मृतक त्रिलोचन सिंह, निवासी जैनपुर, हलवाई का काम करते थे। दोनों भाई पास के शाहाबाद में शादी समारोह में काम करके अपनी-अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। पुलिस ने गुरमीत सिंह के बयान पर FIR दर्ज कर ली है।

गुरमीत के मुताबिक, हादसा शाम करीब 5:30 बजे पेट्रोल पंप के नज़दीक हुआ, जब पीले रंग की JCB (नंबर HR-04-H-4769) ने अचानक उनकी लेन में कट मारते हुए त्रिलोचन की बाइक को सीधे टक्कर दे मारी। गिरने से त्रिलोचन को सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें राहगीरों की मदद से आदेश अस्पताल मोहड़ी पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने JCB के नंबर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स