Home » लेटेस्ट न्यूज़ » गीता महोत्सव 2025 में पुस्तक मेले का शुभारंभ, पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देता है यह आयोजन: अशोक रोसा

गीता महोत्सव 2025 में पुस्तक मेले का शुभारंभ, पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देता है यह आयोजन: अशोक रोसा

Picture of insightnews24

insightnews24

हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा आयोजित पुस्तक मेले में देशभर के प्रमुख प्रकाशकों की भागीदारी

कुरुक्षेत्र, 25 नवंबर
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 के अंतर्गत हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा आयोजित पुस्तक मेले का शुभारंभ कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य अशोक रोसा ने किया। उन्होंने कहा कि गीता महोत्सव केवल आध्यात्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय ज्ञान-परंपरा, साहित्य और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक स्तर तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम है।
अशोक रोसा ने साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि पुस्तक मेले जैसे आयोजन समाज में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देते हैं और युवाओं को ज्ञान के नए आयामों से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि मेले में विभिन्न विषयों की पुस्तकें पाठकों को नई सोच, प्रेरणा और ज्ञान प्रदान करती हैं। गीता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने में साहित्य की अहम भूमिका है और यह आयोजन उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पुस्तक मेले में धार्मिक, साहित्यिक, शैक्षणिक, लोकभाषा, संस्कृति, दर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित अनेक प्रकाशन संस्थान शामिल हुए हैं। हिंदी, संस्कृत, हरियाणवी, पंजाबी और अन्य भारतीय भाषाओं की पुस्तकें भी मेले में उपलब्ध हैं।

अकादमी के सदस्य सचिव मंजीत सिंह ने बताया कि आने वाले समय में मेले का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उद्घाटन के साथ ही साहित्यिक गतिविधियों की श्रृंखला शुरू हो चुकी है, जो आने वाले दिनों में आगंतुकों को ज्ञान और संस्कृति से जोड़ती रहेंगी।
यह पुस्तक मेला 5 दिसंबर तक ब्रह्मसरोवर स्थित स्टॉल नंबर 670 से 675 पर आयोजित होगा। मेले में एनबीटी, उपकार पब्लिकेशन, आधार पब्लिकेशन, अनुराधा पब्लिकेशन, केंद्रीय साहित्य अकादमी, मोनिका पब्लिकेशन, रोहिड़ा प्रकाशन, वीरांची पब्लिकेशन, अद्विक प्रकाशन, ज्ञानसागर प्रशासन सहित देशभर के प्रमुख प्रकाशकों ने भाग लिया।

उद्घाटन के दौरान अकादमी के सदस्य सचिव मंजीत सिंह, संस्कृति प्रकोष्ठ के निदेशक डॉ. चितरंजन दयाल कौशल, हिंदी एवं हरियाणवी प्रकोष्ठ के निदेशक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी, संयोजक डॉ. विजेंद्र कुमार, कार्यक्रम संयोजक कृष्ण कुमार गिल, डॉ. सुरेंद्र कुमार, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के सदस्य राजेश शांडिल्य और जितेंद्र अहलावत भी मौजूद रहे।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स