Home » लेटेस्ट न्यूज़ » महिलाओं का STEM क्षेत्रों में बढ़ता योगदान प्रेरणादायी: कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा

महिलाओं का STEM क्षेत्रों में बढ़ता योगदान प्रेरणादायी: कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में वूमेन इन स्टेम (WiS) फोरम का सम्मान समारोह, उत्कृष्ट महिला वैज्ञानिकों और शोधार्थियों को मिला सम्मान

कुरुक्षेत्र, 21 नवंबर। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में वूमेन इन स्टेम (WiS) फोरम द्वारा शुक्रवार को सीनेट हॉल में अवॉर्ड समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी और गणित (STEM) क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिला संकाय सदस्यों, शोधार्थियों और पोस्ट-डॉक्टोरल फेलो को सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

अपने संबोधन में कुलपति प्रो. सचदेवा ने कहा कि STEM क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी समाज के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि वैश्विक वैज्ञानिक प्रगति में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का दायित्व है कि वह ऐसा माहौल तैयार करे, जहाँ महिलाएं शोध, नवाचार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निर्भीक होकर आगे बढ़ सकें।

उन्होंने कहा कि महिला वैज्ञानिकों और शोधार्थियों ने अपनी मेहनत और शोध क्षमता से साबित किया है कि प्रतिभा किसी वर्ग या लिंग पर निर्भर नहीं है। उन्होंने स्वदेशी के उपयोग पर भी जोर दिया और कहा कि महिला शोधकर्ताओं की मजबूत भागीदारी देश के वैज्ञानिक भविष्य को उज्ज्वल बनाएगी।

कार्यक्रम की समन्वयक प्रो. अनीता भटनागर ने स्वागत भाषण में STEM क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और चुनौतियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्तियों, मेंटरशिप और नेटवर्किंग जैसे अवसर महिलाओं के लिए नए मार्ग खोल रहे हैं।

समारोह में तीन महिला संकाय सदस्यों, तीन शोधार्थियों और एक पोस्ट-डॉक्टोरल फेलो को WiS फोरम अवॉर्ड प्रदान किए गए।
सम्मानित महिला वैज्ञानिक एवं शोधार्थी:

  • डॉ. नीरा राघव (रसायन विभाग) – उच्चतम प्रभावशाली शोध-पत्र

  • डॉ. अनीता यादव (बायोटेक्नोलॉजी) – सर्वाधिक साइटेशन

  • डॉ. परिणम अनुराधा (मैकेनिकल इंजीनियरिंग, UIET) – सर्वाधिक पेटेंट

  • चंचल वशिष्ठ (रसायन विज्ञान), अंशु (जूलॉजी) और प्रभजोत कौर (इंजीनियरिंग तकनीक) – बेस्ट फीमेल रिसर्च स्कॉलर

  • डॉ. दिव्या गुप्ता (फिजिक्स) – बेस्ट पोस्ट-डॉक्टोरल फेलो

कार्यक्रम का संचालन डॉ. उर्मिला (UIET) ने किया जबकि धन्यवाद प्रस्ताव कंप्यूटर साइंस विभाग की डॉ. मोनिका ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार, डीन आर एंड डी प्रो. संजीव अग्रवाल सहित कई प्रोफेसर और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स