Home » लेटेस्ट न्यूज़ » गीता महायज्ञ में श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोधार सभा की आहुति, जयनारायण शर्मा ने किया नेतृत्व

गीता महायज्ञ में श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोधार सभा की आहुति, जयनारायण शर्मा ने किया नेतृत्व

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र, 20 नवंबर

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के तहत ब्रह्मा सरोवर स्थित श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित गीता महायज्ञ में बुधवार को श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोधार सभा के मुख्य सलाहकार एवं कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के पूर्व सदस्य जयनारायण शर्मा के नेतृत्व में सभा के सदस्यों ने भाग लेकर आहुति डाली।

यह यज्ञ सभा द्वारा संचालित संस्कृत वेद विद्यालय एवं छात्रावास के आचार्य नरेश कौशिक के निर्देशन में वेदपाठी ब्रह्मचारियों द्वारा संपन्न करवाया गया। हर वर्ष की तरह इस बार भी सभा ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में सक्रिय भागीदारी निभाई और विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को अंजाम दिया।

इस दौरान जयनारायण शर्मा के साथ सभा के पूर्व प्रधान श्यामसुंदर तिवारी, पूर्व एसडीओ रवि शर्मा, पूरन चंद्र थानेदार, विजय अत्री, मुकेश जोशी, नीरज टीटा, अश्विनी रीतवाल, अशोक वत्स, प्रवीण शर्मा, सुशील पुजारी, राजकुमार, मैनेजर अशोक शर्मा, अरुण तिवारी, नरेश भारद्वाज, राजीव स्वामी, पवन लीला, सुरेश सांगी, राकेश पुजारी तथा सुनील कुमार सहित कई सदस्यों ने यज्ञ में भाग लेकर विश्व शांति और जनकल्याण की कामना की।


बॉक्स

गीता जयंती पर होगा निशुल्क गीता वितरण

जयनारायण शर्मा ने बताया कि गीता जयंती के उपलक्ष में 1 दिसंबर को सनहित सरोवर पर सभा द्वारा निशुल्क गीता वितरण किया जाएगा और गीता यज्ञ का आयोजन भी होगा। इसके अलावा 26 नवंबर को सभा के सदस्य ब्रह्मसरोवर की संध्याकालीन आरती में भी भाग लेंगे।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स