Home » लेटेस्ट न्यूज़ » कुरुक्षेत्र में आज से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज़, सात देशों के शिल्पकार होंगे आकर्षण

कुरुक्षेत्र में आज से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आगाज़, सात देशों के शिल्पकार होंगे आकर्षण

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र (हरियाणा), शनिवार। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आज से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (IGM) के अंतर्गत सरस एवं क्राफ्ट मेले का शुभारंभ होने जा रहा है। हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष इस मेले का उद्घाटन करेंगे। राज्यपाल शाम को ब्रह्मसरोवर स्थित पुरुषोत्तमपुरा बाग में आयोजित भजन संध्या और आरती कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

पहली बार 21 दिन चलेगा मेला

यह महोत्सव अपने 10वें संस्करण में कई नए आयाम जोड़ रहा है। पहली बार यह मेला 21 दिनों तक चलेगा, जबकि पूर्व में इसका आयोजन 18 दिनों का होता था। मेले में शिरकत करने के लिए देश के 19 राज्यों से 200 से अधिक शिल्पकार कुरुक्षेत्र पहुंच चुके हैं।

7 देशों के कलाकार पेश करेंगे हस्तशिल्प

इस बार मेले का अंतरराष्ट्रीय स्वरूप और भव्य हो गया है। पहली बार 7 देशों—श्रीलंका, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, थाईलैंड, ईरान, इजिप्ट, तुर्कमेनिस्तान और युगांडा—के शिल्पकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। आगंतुकों को इन देशों की पारंपरिक हस्तशिल्प एवं सजावटी कलाओं की झलक देखने को मिलेगी।

सबसे लोकप्रिय वीडियो को मिलेगा 1 लाख का पुरस्कार

सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा महोत्सव के दौरान एक विशेष यूट्यूब चैनल चलाया जाएगा। श्रद्धालु इसमें ‘श्रीमद्भगवद्गीता का मेरा पसंदीदा श्लोक और उससे मिले जीवन-संदेश’ विषय पर वीडियो अपलोड कर सकेंगे। सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वीडियो को समापन समारोह में 1 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

635 स्टॉल बुक, 987 आवेदन आए

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (KDB) के CEO पंकज सेतिया के अनुसार, स्टॉल आवंटन के लिए 987 आवेदन मिले थे, जिनमें से 635 को मंज़ूरी दी गई जबकि 273 आवेदन खारिज कर दिए गए। इस बार स्टॉल रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन प्रणाली से किया गया।

स्टॉल आवंटन विवरण:

  • उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केंद्र, पटियाला: 200 स्टॉल

  • सरस मेला: 60 स्टॉल

  • खादी: 21 स्टॉल

  • नाबार्ड: 10 स्टॉल

  • समाजसेवी संस्थाएं: 157 में से 80 स्टॉल

  • नेशनल अवार्डी: 58 में से 20 स्टॉल

16 देशों से आएंगे 25 प्रख्यात स्कॉलर्स

KDB के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने बताया कि इस बार 16 देशों के 25 प्रसिद्ध विद्वान गीता पर अपनी शोध प्रस्तुत करेंगे। इनमें थाईलैंड, अमेरिका, रूस, जापान, चीन, पोलैंड, हंगरी, कजाकिस्तान, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों के प्रोफेसर और शोधकर्ता शामिल हैं।

25 नवंबर को PM मोदी करेंगे शिरकत

महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम 24 नवंबर से 1 दिसंबर तक चलेंगे। 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरु तेगबहादुर के 350वें शहीदी दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। PM मोदी उसी दिन अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।

100 भाषाओं में गीता की प्रदर्शनी

इस बार फिजी और त्रिनिदाद एंड टोबैगो के पंडित भी पहली बार महोत्सव में शामिल होंगे। MEA के सहयोग से दुनिया की 100 से अधिक भाषाओं में गीता के ग्रंथों की प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र होगी।

51 देशों में भी हो रहे आयोजन

विदेश मंत्रालय के सहयोग से पहली बार 51 देशों में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिनका लाइव प्रसारण विश्वभर में किया जाएगा। इस बार मध्य प्रदेश को ‘स्टेट पार्टनर’ बनाया गया है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स