Home » क्राइम » लाडवा में 26 वर्षीय युवक की हत्या, सिर और मुंह पर मिलीं 8 गंभीर चोटें

लाडवा में 26 वर्षीय युवक की हत्या, सिर और मुंह पर मिलीं 8 गंभीर चोटें

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र। लाडवा उपमंडल के मुनियारपुर गांव के 26 वर्षीय अमन की मौत सिर पर लगी गंभीर चोटों के कारण हुई है। पोस्टमॉर्टम करने वाले फोरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. नरेश सैनी ने बताया कि अमन के सिर और मुंह पर कुल 8 गंभीर चोटें थीं, जिनकी वजह से बुधवार देर रात उसकी मौत हो गई।

दो टीमें तलाश में जुटीं, अभी तक सुराग नहीं
पुलिस ने अमन की हत्या के आरोप में उसके दोस्त रोहित निवासी गादली और उसके साथियों पर शक जताया है। गिरफ्तारी के लिए थाना लाडवा की दो टीमें और सीआईए मिलकर कार्रवाई कर रहे हैं, लेकिन अभी तक आरोपी पकड़ में नहीं आए हैं।

मंदिर के पास मिला खून से लथपथ शव
गुरुवार सुबह अमन का शव गादली गांव के मंदिर के पास मिला था। इसके कुछ घंटे पहले गुरुवार रात करीब 12 बजे अमन ने अपने बड़े भाई सुखविंद्र को आधे घंटे में लौटने की बात कही थी। सुबह करीब 4 बजे अमन के फोन से उसकी खून से लथपथ हालत की सूचना मिली।

नाक की हड्डी टूटी, मुंह के अंदर भी चोटें
सुखविंद्र ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर अमन के मुंह से खून निकल रहा था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया कि अमन की नाक की हड्डी टूट चुकी थी और मुंह के अंदर भी गहरी चोटें थीं।
फोरेंसिक विशेषज्ञों ने बताया कि सिर पर दो चोटें किसी डंडे जैसे भारी हथियार से लगाई गई प्रतीत होती हैं। विसरा जांच के लिए भेज दिया गया है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स