Home » लेटेस्ट न्यूज़ » ओबीसी महासभा 2009 से समाज सेवा में अग्रणी : रामकुमार रंबा

ओबीसी महासभा 2009 से समाज सेवा में अग्रणी : रामकुमार रंबा

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र, 9 नवम्बर।
हरियाणा पिछड़ा वर्ग महासभा के अध्यक्ष रामकुमार रंबा ने कहा कि महासभा वर्ष 2009 से निरंतर निस्वार्थ भाव से समाज और मानव जाति की सेवा में कार्यरत है। उन्होंने कहा कि संगठन की सोच हमेशा सकारात्मक और रचनात्मक रही है, जिसके माध्यम से हजारों लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनकर समाजहित के अनेक कार्य किए गए हैं।

रंबा ने सिरसला रोड स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि हरियाणा पिछड़ा वर्ग ओबीसी एक मजबूत और स्वावलंबी संगठन है, जो कभी भी सरकार से आर्थिक सहायता की मांग नहीं करता। उन्होंने कहा कि संगठन ने वर्ष 2014 से भाजपा को समर्थन देकर वर्ष 2014, 2019 और 2024 में भाजपा सरकार के गठन में अहम भूमिका निभाई।

रंबा ने कहा कि “हमारे संगठन का उद्देश्य समाज और देश की भलाई है, न कि राजनीतिक लाभ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और हरियाणा सरकार मिलकर आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत 2024 के लक्ष्य को साकार करने में जुटे हैं।”

उन्होंने कहा कि संगठन में निरंतर कई सम्मानित और प्रतिष्ठित लोग शामिल हो रहे हैं, जिन्हें ओबीसी संगठन में पूरा मान-सम्मान दिया जा रहा है।
रंबा ने सरकार से आग्रह किया कि सामाजिक संगठनों के मान-सम्मान में कमी नहीं आने दी जाए, साथ ही समाज के सभी संगठनों से अपील की कि वे राजनीति से दूर रहकर आपसी भाईचारा और एकता बनाए रखें। उन्होंने कहा कि “पार्टीबाजी से समाज और संगठन दोनों को नुकसान होता है।”

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स