Home » लेटेस्ट न्यूज़ » चुनाव आयोग भाजपा के हाथों की कठपुतली बन गया है : अशोक अरोड़ा

चुनाव आयोग भाजपा के हाथों की कठपुतली बन गया है : अशोक अरोड़ा

Picture of insightnews24

insightnews24

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका चुनाव आयोग का पुतला, भाजपा पर लगाए वोट चोरी के आरोप

कुरुक्षेत्र। कांग्रेस ने शुक्रवार को भाजपा और चुनाव आयोग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में चुनाव आयोग का पुतला फूंककर विरोध जताया। इस मौके पर विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि “चुनाव आयोग अब भाजपा के हाथों की कठपुतली बन चुका है और लोकतंत्र की हत्या कर वोट चोरी करने का काम किया जा रहा है।”

अरोड़ा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा केवल सत्ता का सुख भोगना चाहती है और इसके लिए किसी भी तरह के हथकंडे और फर्जीवाड़े अपनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इन फर्जीवाड़ों को उजागर करने का कार्य किया है और यह स्पष्ट कर दिया है कि किस तरह भाजपा ने सत्ता के लिए लोकतंत्र को कमजोर किया।

विधायक अरोड़ा ने कहा कि यह आंदोलन किसी एक दल का नहीं बल्कि हर उस नागरिक की आवाज है जो लोकतंत्र में आस्था रखता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से जनादेश को चुराने का काम किया गया है। “भाजपा ने वोटों में हेराफेरी कर सरकारें बनाई, लेकिन सरकार इस वोट घोटाले पर पूरी तरह मौन है। जनता अब जवाब मांग रही है,” उन्होंने कहा।

इस मौके पर थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा, अनुशासन समिति सदस्य कैलाश सैनी, जिला परिषद सदस्य कंवरपाल, युवा जिला अध्यक्ष कुलदीप, पवन चौधरी, सुभाष पाली, विकास कुमार, बिमला सरोहा, सुनीता नेहरा, मीना रानी, हिमांशु अरोड़ा, संजीव भूखड़ी, सुभाष मिर्जापुर, दीपक मोरथला, रीना वाल्मीकि, संजीव बंसल, गुरमीत खेंची, राधेश्याम नैन, राजदीप राणा, दर्शन बांगड़, जरनैल सिंह डूडा, प्यारे लाल, वीरेंद्र रोहिला, अमरपाल, जगत सैनी, लाड़ी, जितेन्द्र, ओमप्रकाश सरोहा, अशोक कुमार, संजय, दर्शन, विवेक भारद्वाज डब्बू, सतीश कुमार, तेलूराम, राजेश कुमार, हंसराज, प्रेम सिंह, ओमप्रकाश कश्यप, सुरेश कुमार, पवन शर्मा, जयपाल, मेहर सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स