Home » लेटेस्ट न्यूज़ » केयू जनसंचार संस्थान के विद्यार्थी करेंगे ऐतिहासिक राखीगढ़ी स्थल का शैक्षणिक भ्रमण

केयू जनसंचार संस्थान के विद्यार्थी करेंगे ऐतिहासिक राखीगढ़ी स्थल का शैक्षणिक भ्रमण

Picture of insightnews24

insightnews24

5 हजार वर्ष पुरानी सभ्यता को जानेंगे, रिपोर्टिंग का करेंगे अभ्यास

कुरुक्षेत्र, 06 नवम्बर।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (केयू) के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के कुशल मार्गदर्शन में केयू जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के विद्यार्थी ऐतिहासिक राखीगढ़ी (हिसार) स्थल का शैक्षणिक भ्रमण करेंगे।

इस भ्रमण का नेतृत्व संस्थान के सहायक प्रोफेसर डॉ. अभिनव और सुनीता संयुक्त रूप से करेंगे। इस दौरान विद्यार्थी न केवल 5000 वर्ष पुरानी हड़प्पा सभ्यता के अवशेषों को देखेंगे, बल्कि उन्हें रिपोर्टिंग से जुड़ा व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त होगा।

संस्थान के निदेशक प्रोफेसर महासिंह पूनिया ने बताया कि राखीगढ़ी भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि “भारत सरकार और हरियाणा सरकार इस ऐतिहासिक स्थल को विश्वस्तरीय पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। ऐसे में विद्यार्थियों का यह दौरा न केवल उनकी रिपोर्टिंग क्षमता को निखारेगा, बल्कि उन्हें भारत की प्राचीन और गौरवशाली सभ्यता से भी जोड़ने का कार्य करेगा।”

प्रो. पूनिया ने आगे कहा कि यह भ्रमण विद्यार्थियों में ऐतिहासिक दृष्टिकोण और सांस्कृतिक समझ को और गहरा करेगा।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स