Home » लेटेस्ट न्यूज़ » कुवि की बेटियां खेल के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्टता की नई मिसाल कायम कर रही हैं : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

कुवि की बेटियां खेल के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्टता की नई मिसाल कायम कर रही हैं : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की महिला कबड्डी टीम ने नार्थ ज़ोन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैम्पियनशिप में हासिल किया दूसरा स्थान

कुरुक्षेत्र, 29 अक्टूबर।
लद्दाख विश्वविद्यालय में 24 से 27 अक्टूबर तक आयोजित नार्थ ज़ोन वूमेन कबड्डी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैम्पियनशिप में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (कुवि) की महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खिलाड़ियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने विश्वविद्यालय और हरियाणा दोनों का मान बढ़ाया है।

कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि “कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की बेटियां खेल के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्टता की नई मिसाल कायम कर रही हैं। आने वाले वर्षों में ये खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व कर भारत का गौरव बढ़ाएंगी।”

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता उनकी मेहनत, अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है। कुलपति ने यह भी कहा कि यह उपलब्धि हर उस बेटी के लिए प्रेरणा है जो खेल के मैदान में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास कर रही है।

खेल निदेशक प्रो. (डॉ.) दिनेश राणा ने कहा कि यह सफलता कुलपति के प्रेरक नेतृत्व और विश्वविद्यालय की खेल नीतियों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय अपने खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग कोच राजेश कुमार राजौंद ने भी महिला खिलाड़ियों के फिटनेस, आत्मविश्वास और जज़्बे की सराहना की। उन्होंने कहा कि “ये युवा खिलाड़ी भविष्य की चैंपियन हैं, जिनसे देश को नई उम्मीदें हैं।”

खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय विश्वविद्यालय प्रशासन, कोचिंग स्टाफ और ‘खेलो और आगे बढ़ो’ नीति को दिया, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को और सशक्त बनाया है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स