Home » क्राइम » नाबालिग से दुष्कर्म, जेवर हड़पने और धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म, जेवर हड़पने और धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र।
महिला थाना पुलिस की टीम ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, धोखे से जेवरात हड़पने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के दिशा-निर्देश में की गई। मामले की जांच महिला थाना प्रभारी शीलावंती की देखरेख में की जा रही है।

थाना प्रभारी ने जानकारी दी कि 24 अक्टूबर को एक युवती ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि जब वह नाबालिग थी, तब उसकी जान-पहचान फतेहपुर गांव निवासी अक्षित पुत्र प्रवेश नामक युवक से हुई थी। आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर अपने गांव फतेहपुर ले जाकर उसकी मर्जी के बिना शारीरिक संबंध बनाए।

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ जबरन संबंध बनाए और विश्वास में लेकर उसके जेवर भी ले लिए। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने यह भी कहा कि उसके खिलाफ पहले से ही केस चल रहे हैं और अगर उसने कुछ करने की कोशिश की तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पॉक्सो अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। उप-निरीक्षक मुकेश कुमारी के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अक्षित को गिरफ्तार किया और अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स