Home » क्राइम » पुलिया से टकराई कार, दो युवकों की मौत, तीन घायल

पुलिया से टकराई कार, दो युवकों की मौत, तीन घायल

Picture of insightnews24

insightnews24

कैथल, 28 अक्तूबर। कैथल जिले के गांव म्योली में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार सड़क पर बनी पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांच युवक कैथल से कुरुक्षेत्र छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में म्योली गांव के पास कार बेकाबू होकर पुलिया से जा टकराई। हादसे की सूचना मिलते ही पूंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने दो युवकों — बरेपुरा (जिला बेगूसराय, बिहार) निवासी रंजीत सिंह साहनी और कैथल के बलराज नगर निवासी साहिल — को मृत घोषित कर दिया।

घायल हुए अन्य तीन युवक — बेगूसराय के हैदर अली, नीतीश और रामबाबू — का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

मृतक रंजीत के भाई संजीत कुमार ने बताया कि रंजीत दिल्ली में गाड़ी चलाने का काम करता था। उसकी उम्र लगभग 38 वर्ष थी और वह विवाहित था। उसके परिवार में एक बेटी और दो बेटे हैं। बताया जा रहा है कि साहिल की शादी रंजीत की बहन से हुई थी और इसी कारण रंजीत छठ पर्व मनाने के लिए कैथल आया हुआ था।

पूंडरी थाना एसएचओ शिवकुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। मामले की जांच जारी है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स