Home » लेटेस्ट न्यूज़ » मुख्यमंत्री नायब सैनी आज पंचकूला में करेंगे छठ पूजा, 534 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा

मुख्यमंत्री नायब सैनी आज पंचकूला में करेंगे छठ पूजा, 534 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा का जिम्मा

Picture of insightnews24

insightnews24

पंचकूला, 27 अक्टूबर।
पंचकूला में घग्गर नदी के तट पर स्थित सेक्टर-21 घाट पर राज्य स्तरीय छठ पूजा महोत्सव बड़े धूमधाम से आयोजित हो रहा है। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। मुख्यमंत्री छठ मईया की पूजा-अर्चना करेंगे और डूबते सूर्य देव को पहला अर्घ्य अर्पित करेंगे।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम

पंचकूला DC सतपाल शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पीने के पानी, लाइटिंग, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं, विशेषकर व्रती माताओं और बहनों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि छठ पर्व को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने खुद सेक्टर-21 स्थित घाट का निरीक्षण किया है। 27 और 28 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालु घग्गर नदी सहित विभिन्न सरोवरों के किनारे सूर्यास्त और सूर्योदय के समय पूजा-अर्चना करेंगे।

534 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

डीसीपी के अनुसार, सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए 534 पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। सभी एसीपी, थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज को अपने-अपने क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

घाटों के आसपास रहेगी पुलिस की गश्त

घाटों के आसपास ERV, PCR और राइडर टीमें लगातार गश्त करेंगी, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को रोका जा सके। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस को भी विशेष हिदायतें दी गई हैं, ताकि यातायात सुचारू रूप से चलता रहे।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स