Home » लेटेस्ट न्यूज़ » सरकारी योजनाएं किसानों के कल्याण में हो रही हैं कारगर साबित: सुमन सैनी

सरकारी योजनाएं किसानों के कल्याण में हो रही हैं कारगर साबित: सुमन सैनी

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र, 25 अक्टूबर: हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के लिए ऐसी योजनाएं लागू कर रही है, जो न केवल उनकी आमदनी बढ़ा रही हैं बल्कि खेती को लाभकारी और टिकाऊ बना रही हैं।

उन्होंने बताया कि गन्ने के समर्थन मूल्य में 15 रुपये की वृद्धि कर सरकार ने किसानों को एक बड़ा दिवाली बोनस दिया है जिससे लाखों किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। हरियाणा सरकार 24 फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान कर रही है, जिससे विभिन्न फसलों की खेती को प्रोत्साहन मिला है और किसानों की आमदनी में स्थायी बढ़ोतरी हो रही है।

सुमन सैनी ने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर वर्ष ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे खेती की लागत का बोझ कम करने में मदद मिल रही है। “मेरी फसल मेरा ब्यौरा” और “पराली प्रबंधन योजना” जैसी पहलें किसानों को डिजिटल और पर्यावरणीय दृष्टि से सशक्त बना रही हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों की आय दोगुनी करने और कृषि को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि सरकार किसानों के हित में सिंचाई परियोजनाओं के विस्तार, फसलों के समर्थन मूल्य में वृद्धि और कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने जैसे ठोस कदम उठा रही है।

थानेसर मार्केट कमेटी के नव-नियुक्त चेयरमैन सुरेश सैनी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व मंत्री सुभाष सुधा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों और प्रदेश के हित में काम करना उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि मंडियों को और अधिक आधुनिक, पारदर्शी और किसान हितैषी बनाया जाएगा ताकि किसानों को उचित मूल्य मिल सके।

उन्होंने कहा कि “किसानों की समृद्धि ही प्रदेश की समृद्धि है और मैं हर किसान की आवाज़ शासन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हूँ।”

इस मौके पर वाईस चेयरमैन शशिकांत जैन, धर्मपाल सैनी, चरन अजब सिंह और भूपेंद्र पलवल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स