Home » क्राइम » रोहतक की फतेहपुर कॉलोनी में दो युवकों की हत्या, दोस्तों ने ही दिया वारदात को अंजाम

रोहतक की फतेहपुर कॉलोनी में दो युवकों की हत्या, दोस्तों ने ही दिया वारदात को अंजाम

Picture of insightnews24

insightnews24

रोहतक: शहर की फतेहपुर कॉलोनी में रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना में दो युवकों की हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान सुमित (21) पुत्र विक्की और मनीष पुत्र भूपसिंह के रूप में हुई है। दोनों अपने दोस्तों के साथ बैठे थे, जब आपसी कहासुनी के बाद एक को गोली मारी गई और दूसरे का गला काट दिया गया।

सुमित को लगी गोली, मनीष का गला काटा गया

पुलिस के अनुसार, कहासुनी के दौरान सुमित को सीने में गोली मार दी गई, जबकि मनीष पर फरसा और कुल्हाड़ी से गर्दन, मुंह और सिर पर हमला किया गया। मनीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुमित को गंभीर हालत में PGI ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

नगर निगम में कार्यरत था मनीष

मनीष नगर निगम में गाड़ी चलाने का काम करता था। उसका पड़ोस के रहने वाले वीके उर्फ विक्की और उनके लड़कों से पुराना झगड़ा चल रहा था। पुलिस को शक है कि इसी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।

एफएसएल टीम ने जुटाए सबूत

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया को बुलाकर सबूत इकट्ठा किए। फिलहाल आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

पुलिस जांच में जुटी

डीएसपी दलीप सिंह ने बताया कि उन्हें गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स