Home » लेटेस्ट न्यूज़ » सेवा ट्रस्ट यूके भारत ने कुष्ठ आश्रम में मनाया भगवान विश्वकर्मा दिवस, डाबर इंडिया ने दिया सहयोग

सेवा ट्रस्ट यूके भारत ने कुष्ठ आश्रम में मनाया भगवान विश्वकर्मा दिवस, डाबर इंडिया ने दिया सहयोग

Picture of insightnews24

insightnews24

अंबाला : गांव डोडा खेड़ी स्थित श्रीराम कुष्ठ आश्रम में सेवा ट्रस्ट यूके भारत की ओर से भगवान विश्वकर्मा दिवस और गोवर्धन पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आश्रम में रह रहे परिवारों के साथ ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने धार्मिक अनुष्ठान किए और प्रसाद वितरण किया।

कार्यक्रम में सेवा ट्रस्ट यूके भारत के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने सभी को सृष्टि के अद्वितीय सृजनकर्ता और दिव्य वास्तुकार भगवान विश्वकर्मा जी के पावन दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा जी सभी को उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और नवसृजन की प्रेरणा प्रदान करें।

मीडिया प्रभारी विजय पंघाल और संगठन सचिव दिलबाग सिंह ने गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व श्रीकृष्ण भगवान के उस संदेश की याद दिलाता है कि प्रकृति और गौसेवा ही सच्ची भक्ति है। उन्होंने लोगों से गौमाता की सेवा, पर्यावरण की रक्षा और हरित जीवन अपनाने का संकल्प लेने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान डाबर इंडिया के सहयोग से सभी आश्रमवासियों को बूस्टर गिफ्ट पैक वितरित किए गए, जिनमें जूस, डाबर ग्लूकोज-डी, टूथपेस्ट, टूथब्रश, नारियल तेल, शैम्पू और डाबर हनी टस जैसे उत्पाद शामिल थे।

पवन मित्तल ने बताया कि सेवा ट्रस्ट यूके भारत गरीब और जरूरतमंद लोगों की नियमित सहायता करता है तथा समय-समय पर इम्यूनिटी बूस्टर किट वितरित करता रहता है। ट्रस्ट द्वारा अंबाला के गांव साहा में “सेवा धाम” नाम से मल्टी-फैसिलिटी होम का निर्माण कराया जा रहा है, जहां सामाजिक सुविधाओं के साथ ड्यूकेन मस्क्यूलर डिस्ट्रॉफी जैसी दुर्लभ बीमारी से पीड़ित बच्चों की मदद के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने बताया कि यह सेवा धाम लगभग 6655 वर्ग गज क्षेत्र में बन रहा है, जिसमें महिलाओं के लिए विभिन्न स्किल डेवलपमेंट कोर्स भी शुरू किए जाएंगे ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें।

सेवा ट्रस्ट के वालंटियर तेजस मित्तल ने बताया कि ट्रस्ट आशा वर्कर्स, सफाई कर्मचारी, ब्लड डोनर्स, होनहार खिलाड़ियों और सरकारी स्कूल के छात्रों को समय-समय पर सम्मानित करता है और समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

इस अवसर पर सभी कुष्ठ आश्रमवासी उपस्थित रहे और भगवान विश्वकर्मा तथा श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स