Home » क्राइम » कुरुक्षेत्र के लाडवा में नाबालिग बेटे ने मां की कुल्हाड़ी से हत्या की, आरोपी फरार

कुरुक्षेत्र के लाडवा में नाबालिग बेटे ने मां की कुल्हाड़ी से हत्या की, आरोपी फरार

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र, 22 अक्टूबर : हरियाणा के लाडवा गांव में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां 16 वर्षीय नाबालिग बेटे ने अपनी मां मुकेश (45) की कुल्हाड़ी से हमला कर निर्मम हत्या कर दी। महिला तलाकशुदा थी और गांव में अकेले रह रही थी। आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया।

तलाक के बाद अकेले रह रही थी महिला

पुलिस के अनुसार, मृतका मुकेश कुछ समय पहले अपने पति से तलाक लेकर लाडवा गांव में अकेली रह रही थी। उसका एक बेटा विदेश में है, जबकि नाबालिग बेटा पिता के साथ रहता था। मंगलवार रात वह मां से मिलने आया और उसी दौरान घातक हमला कर दिया।

फोरेंसिक टीम जुटी जांच में

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सैंपल इकट्ठा किए हैं। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

पुलिस ने केस दर्ज किया, आरोपी की तलाश जारी

थाना लाडवा के कार्यकारी SHO सुनील कुमार ने बताया कि अस्पताल से रुक्का मिलने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी नाबालिग की तलाश में जुटी हुई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स