Home » क्राइम » पानीपत में मामा ने 18 वर्षीय भांजे की हत्या की, आरोपी फरार

पानीपत में मामा ने 18 वर्षीय भांजे की हत्या की, आरोपी फरार

Picture of insightnews24

insightnews24

राजनगर में छत पर कहासुनी के बाद चाकू से वार, पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस

पानीपत, 19 अक्टूबर : शहर के राजनगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मामा ने अपने 18 वर्षीय भांजे की चाकू से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।

मृतक की मां गुलनाज खातून ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा ओसीन अंसारी पिछले तीन साल से पानीपत में मेहनत-मजदूरी कर रहा था और अपने मामा अफसर अंसारी के साथ रह रहा था। अफसर भी पिछले छह साल से पानीपत में मजदूरी करता है।

गुलनाज के अनुसार, कुछ दिन पहले ओसीन और अफसर के बीच कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश के चलते 18 अक्टूबर की रात करीब 11:30 बजे अफसर ने राजनगर स्थित किराए के मकान की छत पर ओसीन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सिविल अस्पताल भिजवाया गया। पंचनामा भरवाकर शवगृह में रखवाया गया। मॉडल टाउन थाना प्रभारी जगमेंद्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि वारदात से पहले दोनों ने शराब पी थी, जिसके बाद फिर से कहासुनी हुई और हत्या की घटना घटित हुई।

पुलिस ने कहा है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स