Home » क्राइम » कुरुक्षेत्र में वायरल फोटो से खुला मामला, देसी कट्टे के साथ नाबालिग गिरफ्तार

कुरुक्षेत्र में वायरल फोटो से खुला मामला, देसी कट्टे के साथ नाबालिग गिरफ्तार

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र, 18 अक्टूबर : सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक फोटो ने पुलिस को सतर्क कर दिया और कुछ ही मिनटों में CIA-2 की टीम ने एक 17 वर्षीय नाबालिग को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले का निवासी है और पिछले 2–3 दिनों से सुंदरपुर पुल के पास मंडरा रहा था।

वायरल फोटो से मिली पहचान

CIA-2 की टीम नए बस अड्डे के पास गश्त कर रही थी, तभी टीम के मोबाइल पर एक फोटो वायरल हुई जिसमें एक युवक 315 बोर का देसी कट्टा थामे नजर आ रहा था। टीम ने तुरंत मुखबिरों को अलर्ट किया और सूचना मिली कि युवक शाहबाद में रह रहा है।

सुंदरपुर पुल के नीचे मिला आरोपी

टीम ने बिना देर किए सुंदरपुर पुल के नीचे दबिश दी, जहां एक लड़का बैठा मिला। उसका हुलिया वायरल फोटो से मेल खा रहा था। पूछताछ और तलाशी में उसके पास से 315 बोर का देसी कट्टा बरामद हुआ, हालांकि उसका चैंबर खाली था।

ARMS एक्ट के तहत FIR दर्ज

पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ थाना शहर थानेसर में ARMS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल जांच जारी है कि हथियार उसे किसने और कैसे सप्लाई किया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स