Home » लेटेस्ट न्यूज़ » आयुष अस्पताल में जल्द शुरू होगी ओटी सुविधा

आयुष अस्पताल में जल्द शुरू होगी ओटी सुविधा

Picture of insightnews24

insightnews24

ओपीडी-आईपीडी सेवाओं के विस्तार, एक्स-रे व ओटी की तैयारी पर भी दिए निर्देश

कुरुक्षेत्र, 17 अक्टूबर : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दीपावली के अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार को शुभकामनाएं दीं और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया।

बैठक में कुलपति ने आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के बीएएमएस फाइनल ईयर के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने बताया कि संस्थान ने प्रदेश के सभी आयुर्वेदिक कॉलेजों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है, जो विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है।

कुलपति ने चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजा सिंगला से ओपीडी और आईपीडी सेवाओं की फीडबैक रिपोर्ट मांगी और इन सेवाओं के विस्तार के निर्देश दिए ताकि अधिक मरीज लाभान्वित हो सकें। उन्होंने अस्पताल में एक्स-रे मशीन की खरीद प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी दी और अल्ट्रासाउंड रूम तैयार करने के निर्देश भी दिए।

प्रो. धीमान ने बताया कि विश्वविद्यालय के आयुर्वेदिक अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर (ओटी) और लेबर रूम की सुविधाएं जल्द शुरू होंगी। ओटी के लिए उपकरणों की खरीद प्रक्रिया टेंडर स्तर तक पहुंच चुकी है।

बैठक में कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर, उपकुलसचिव विकास शर्मा, डीन एकेडमिक अफेयर प्रो. जितेश कुमार पंडा, प्रोक्टर प्रो. सतीश वत्स, परीक्षा नियंत्रक प्रो. हेतल समेत विश्वविद्यालय के शिक्षक और अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स