Home » लेटेस्ट न्यूज़ » रेड रन 2025: युवाओं ने एड्स जागरूकता के लिए दिखाई दौड़ती चेतना

रेड रन 2025: युवाओं ने एड्स जागरूकता के लिए दिखाई दौड़ती चेतना

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र, 16 अक्टूबर : एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के उद्देश्य से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय “हरियाणा स्टेट रेड रन – 2025” का आयोजन किया गया। इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में हरियाणा के 14 जिलों से 140 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने फ्लैग ऑफ कर किया। उन्होंने कहा, “युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देकर समाज से अनेक कुरीतियाँ समाप्त की जा सकती हैं।” उन्होंने एड्स के कारणों से बचाव और सामाजिक सरोकारों में युवाओं की भागीदारी पर बल दिया।

पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने समापन समारोह में कहा, “युवाओं को एड्स के प्रति भ्रम, डर और भेदभाव को समाप्त करने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।” उन्होंने सभी प्रतिभागियों से प्रदेश को एचआईवी मुक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में रंगोली, पोस्टर मेकिंग, नुक्कड़ नाटक और हेल्थ चेकअप जैसे आयोजन भी हुए। रेड रन प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में आदेश, नवीन और निशांत ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि योगेश और विनीत को सांत्वना पुरस्कार मिला। महिला वर्ग में आरती, अंजू और प्रिया ने शीर्ष स्थान प्राप्त किए।

वाईआरसी संयोजक प्रो. निरुपमा भट्टी ने कहा कि “रेड रन जैसे आयोजन युवाओं में सहयोग, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं।” कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षकगण और निर्णायक मंडल उपस्थित रहे।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स