Home » लेटेस्ट न्यूज़ » IPS पूरन कुमार सुसाइड केस: राहुल गांधी ने कहा—हरियाणा सरकार तमाशा बंद करे, परिवार पर दबाव न डाले

IPS पूरन कुमार सुसाइड केस: राहुल गांधी ने कहा—हरियाणा सरकार तमाशा बंद करे, परिवार पर दबाव न डाले

Picture of insightnews24

insightnews24

चंडीगढ़/रोहतक, 14 अक्टूबर : हरियाणा के सीनियर IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार की आत्महत्या को सात दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक उनका पोस्टमॉर्टम नहीं हो पाया है, जिससे मामला लगातार राजनीतिक और सामाजिक रूप से गरमाता जा रहा है। मंगलवार सुबह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिवंगत अधिकारी के परिवार से मुलाकात की और हरियाणा सरकार पर तीखा हमला बोला।

राहुल गांधी का बयान:

राहुल गांधी ने कहा, “हरियाणा सरकार तमाशा बंद करे। परिवार पर दबाव डाला जा रहा है, यह नहीं होना चाहिए।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की और कहा कि दिवंगत IPS का अपमान न किया जाए।

DGP को हटाया गया, लेकिन गिरफ्तारी नहीं

सरकार ने DGP शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया है और उनकी जगह ओम प्रकाश सिंह को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। हालांकि, IAS अधिकारी अमनीत पी. कुमार, जो पूरन कुमार की पत्नी हैं, कपूर और रोहतक के पूर्व SP नरेंद्र बिजारणिया की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ी हुई हैं। बिजारणिया को पहले ही हटाया जा चुका है, लेकिन नई पोस्टिंग नहीं दी गई।

सुसाइड नोट में गंभीर आरोप

पूरन कुमार ने अपने आठ पन्नों के सुसाइड नोट में जातिगत भेदभाव, मानसिक उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के झूठे आरोपों का जिक्र किया था। उन्होंने कई वरिष्ठ अधिकारियों को नामजद किया, जिनमें DGP कपूर भी शामिल हैं।

कमेटी का अल्टीमेटम और महापंचायत

अनुसूचित समाज और परिवार की ओर से गठित 31 सदस्यीय कमेटी ने सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, जो आज खत्म हो रहा है। दोपहर डेढ़ बजे कमेटी के सदस्य परिवार से मिलेंगे। कार्रवाई न होने पर उग्र प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।

 

राजनीतिक हलचल और दौरे रद्द

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री के सोनीपत दौरे के रद्द होने के बाद अपना दिल्ली दौरा भी कैंसिल कर दिया है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले भी परिवार से मिलने पहुंचे और मुख्यमंत्री से 40 मिनट की बैठक के बाद कहा कि पोस्टमॉर्टम के बाद कार्रवाई होगी।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स