Home » लेटेस्ट न्यूज़ » समीक्षा बैठक से अनुपस्थित डीटीपी को नोटिस, उपायुक्त ने जताई नाराज़गी

समीक्षा बैठक से अनुपस्थित डीटीपी को नोटिस, उपायुक्त ने जताई नाराज़गी

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र, 10 अक्टूबर : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में समाधान शिविरों, एसएमजीटी, सीपी ग्राम और जन संवाद पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की स्थिति की समीक्षा की। बैठक से बिना सूचना अनुपस्थित रहे डीटीपी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कुरुक्षेत्र जिले पर विशेष फोकस है और यहां की शिकायतों को गंभीरता से निपटाना अधिकारियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना सूचना के बैठक से अनुपस्थित रहना अस्वीकार्य है, विशेषकर जब डीटीपी से संबंधित 4 शिकायतें अभी भी लंबित हैं।

शिकायतों का आंकड़ा

• कुल प्राप्त शिकायतें: 6816
• समाधान हुआ: 4859
• रद्द की गईं: 1432
• रि-ओपन की गईं: 342
• पेंडिंग: 168
• एसएमजीटी पेंडिंग: 93
• सीपी ग्राम समाधान शेष: 21
• जन संवाद शिकायतें: 387 (107 पर कार्रवाई जारी, 58 ओवर-ड्यू)

उपायुक्त ने निर्देश दिए कि एसएमजीटी पर आने वाली शिकायतों का निपटान 24 घंटे के भीतर किया जाए और सभी अधिकारी नियमित रूप से पोर्टल पर शिकायतें चेक करें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार प्रत्येक सोमवार और वीरवार को समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

बैठक में एसडीएम शाश्वत सांगवान, एसडीएम अभिनव सिवाच, सीईओ जिला परिषद शंभू राठी, नगराधीश आशीष कुमार, डीएसपी सुनील कुमार, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक, रोडवेज जीएम शेर सिंह, तहसीलदार बलकार सिंह, उप कृषि निदेशक डॉ. कर्मचंद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स