Home » क्राइम » एफआईआर दर्ज करने में चौथे नंबर पर हरियाणा — पुलिस प्रमुख बोले, “यह अपराध बढ़ने का नहीं, पारदर्शिता का नतीजा है”

एफआईआर दर्ज करने में चौथे नंबर पर हरियाणा — पुलिस प्रमुख बोले, “यह अपराध बढ़ने का नहीं, पारदर्शिता का नतीजा है”

Picture of insightnews24

insightnews24

इंसाइट न्यूज 24 : हरियाणा पुलिस ने खुलासा किया है कि वर्ष 2023 में प्रदेश में कुल 2,24,216 एफआईआर दर्ज की गईं। इस संख्या के आधार पर हरियाणा पूरे देश में चौथे स्थान पर आ गया है।

राज्य के डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने कहा कि यह आंकड़ा किसी तरह अपराधों की अधिकता का संकेत नहीं है, बल्कि पुलिस की पारदर्शी कार्यप्रणाली और ‘ज़ीरो एफआईआर’ जैसी व्यवस्था के कारण है। उनके अनुसार, अब पीड़ितों को शिकायत दर्ज कराने के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ता, जिससे हर केस रिकॉर्ड पर आ रहा है।

कपूर ने यह भी स्पष्ट किया कि पहले बहुत से मामले थानों तक नहीं पहुँचते थे या दबा दिए जाते थे, लेकिन अब तकनीक और निगरानी व्यवस्था के चलते हर शिकायत दर्ज की जा रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस कदम से आम लोगों का भरोसा पुलिस पर बढ़ेगा और अपराध पर नियंत्रण की दिशा में एक सशक्त माहौल बनेगा।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स