Home » लेटेस्ट न्यूज़ » गांधी और शास्त्री जयंती पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में श्रद्धांजलि सभा

गांधी और शास्त्री जयंती पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में श्रद्धांजलि सभा

Picture of insightnews24

insightnews24

कुरुक्षेत्र, 2 अक्टूबर : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रीमद भगवद गीता सदन परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव लेफ्टिनेंट डॉ. वीरेन्द्र पाल सहित विश्वविद्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्प अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. सचदेवा ने कहा, “महात्मा गांधी ने अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए देश को आज़ादी दिलाई और दुनिया को एक नया मार्ग दिखाया। उनका जीवन त्याग, तपस्या और बलिदान की मिसाल है। हमें उनके मानवीय मूल्यों को अपनाकर उनके सपनों का भारत बनाना है।”

कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को भी श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार, प्रॉक्टर प्रो. अनिल गुप्ता, कुटा प्रधान डॉ. जितेन्द्र खटकड़, प्रो. विवेक चावला, प्रो. महासिंह पूनिया, प्रो. आनंद कुमार, डॉ. सलोनी दिवान, डॉ. संतोष कुमार दुबे और एनसीसी कैडेट्स शामिल रहे।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स