Home » लेटेस्ट न्यूज़ » IRCTC टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव

IRCTC टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव

Picture of insightnews24

insightnews24

इंसाइट न्यूज 24: 1 अक्टूबर 2025 से रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रक्रिया में अहम बदलाव लागू कर दिए हैं। अब IRCTC प्लेटफॉर्म पर आरक्षण खुलने के शुरुआती 15 मिनट में सिर्फ आधार से सत्यापित खातों से ही बुकिंग की जा सकेगी।

रेलवे का कहना है कि इस नए नियम का उद्देश्य टिकट बुकिंग में पारदर्शिता लाना और दलालों द्वारा सिस्टम के दुरुपयोग को रोकना है। पहले देखा गया था कि टिकट खुलते ही कुछ ही सेकंड में पूरी बुकिंग भर जाती थी, जिससे आम यात्रियों को दिक्कत होती थी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अब जिन उपयोगकर्ताओं ने अपने IRCTC खाते को आधार से लिंक कर सत्यापित नहीं कराया है, वे बुकिंग के पहले 15 मिनट तक टिकट नहीं निकाल पाएंगे। 15 मिनट के बाद बाकी सभी यूज़र टिकट बुकिंग कर सकेंगे।

यह बदलाव खासकर कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना को बढ़ाने और सामान्य यात्रियों को सुविधा देने के लिए किया गया है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे जल्द से जल्द अपने IRCTC खाते को आधार से जोड़ लें ताकि भविष्य में किसी समस्या का सामना न करना पड़े।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स