इंसाइट न्यूज 24 : हरियाणा में डेंगू के मामलों में लगातार इज़ाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार अब तक राज्य में कुल मरीजों की संख्या 800 से अधिक पहुँच चुकी है। इसमें सबसे अधिक प्रभावित ज़िला रेवाड़ी बताया जा रहा है, जबकि गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक और अंबाला भी संक्रमण के हॉटस्पॉट बन गए हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में बदलाव और पानी के ठहराव के कारण मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सरकार ने सभी ज़िलों में फॉगिंग, नालों की सफाई और अस्पतालों में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था शुरू कर दी है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि घरों और आसपास पानी जमा न होने दें और पूरी बाजू के कपड़े पहनें।
स्वास्थ्य विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि हालात पर लगातार नज़र रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर विशेष टीमों को प्रभावित इलाकों में भेजा जाएगा।




