Home » क्राइम » पेट्रोल पंप पर बड़ा हंगामा – ड्राइवर टक्कर मारकर फरार

पेट्रोल पंप पर बड़ा हंगामा – ड्राइवर टक्कर मारकर फरार

Picture of insightnews24

insightnews24

इंसाइट न्यूज 24 : हरियाणा के एक पेट्रोल पंप पर अजीबो-गरीब घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, एक ग्राहक ने पंप पर आकर ₹2,800 का पेट्रोल डलवाने की बात कही, लेकिन उसने केवल ₹2,600 का पेट्रोल ही भरवाया। जैसे ही तेल भरने वाला कर्मचारी बाकी पैसे माँगने लगा, चालक ने अचानक गाड़ी स्टार्ट की और भागने की कोशिश की

भागते वक्त उसकी गाड़ी पंप की मशीन से टकरा गई, जिससे मशीन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इतना ही नहीं, मशीन को धक्का लगने से वह उखड़ भी गई। घटना का पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

पेट्रोल पंप प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स