Home » लेटेस्ट न्यूज़ » हरियाणा में होगा राज्य स्तरीय सांझी उत्सव-2025, लोक रंग से सजेगी सांस्कृतिक संध्या

हरियाणा में होगा राज्य स्तरीय सांझी उत्सव-2025, लोक रंग से सजेगी सांस्कृतिक संध्या

Picture of insightnews24

insightnews24

 इंसाइट न्यूज 24,  कुरुक्षेत्र : विरासत दि हेरिटेज विलेज, मसाना (जी.टी. रोड) में 21 सितंबर से 1 अक्टूबर तक राज्य स्तरीय विरासत सांझी उत्सव-2025 आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन विरासत हेरिटेज व एसोसिएशन ऑफ हरियाणवीज इन ऑस्ट्रेलिया के संयुक्त तत्वावधान में होगा।

 

उत्सव के निदेशक अभिनव पूनिया ने बताया कि इस बार उत्सव में विश्व की सबसे बड़ी सांझी प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण रहेगी। इसके साथ ही हरियाणा की लोक संस्कृति पर आधारित विशेष सांस्कृतिक संध्या भी आयोजित की जाएगी, जिसमें सांझी गीत, लोकनृत्य और हरियाणा के लोकरंग की प्रस्तुतियाँ होंगी।

 

21 सितंबर को उद्घाटन दिवस पर 150 से अधिक प्रतिभागी सांझी सजाएंगे। प्रतियोगिता का परिणाम शाम को सांस्कृतिक संध्या और पुरस्कार वितरण समारोह में घोषित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए 1 लाख 71 हजार 800 रुपये के पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं।

 

प्रदर्शनी में दिखेगी हरियाणा की धरोहर

 

पूनिया ने बताया कि उत्सव के दौरान हरियाणा की पुरातन वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें पारंपरिक खेती-बाड़ी के औजार, बैलगाड़ियां, रेहडू, ठोकर, बैलड़ी, रियासतों में उपयोग होने वाले बाट, पुराने चरखे, पानी खींचने के लिए प्रयोग की जाने वाली चडस व ढ़ेकली जैसी वस्तुएं प्रदर्शित होंगी। साथ ही विदाई के समय दी जाने वाली पारंपरिक फुलझड़ी और मिट्टी व लुगदी से बने बोहिए भी आकर्षण का केंद्र होंगे।

 

मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि

 

कार्यक्रम में हरियाणा राज्य बाल विकास परिषद की उपाध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की धर्मपत्नी सुमन सैनी मुख्य अतिथि होंगी। इसके अलावा भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय सोनीपत की कुलपति प्रो. सुदेश छिक्कारा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पॉल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

Advertisement

Poll

क्या आप \"Insight News24\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

Cricket Live

Leave a Comment

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स