इंसाइट न्यूज 24 : अंबाला में पंजाबी सिंगर और एक्टर परमीश वर्मा शूटिंग के दौरान घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, उनकी फिल्म “शेरा” की शूटिंग चल रही थी, तभी अचानक फायरिंग सीन के दौरान गोली चलने से कार का शीशा टूट गया। शीशे का टुकड़ा परमीश के चेहरे पर जा लगा, जिससे उन्हें चोट आई।
घटना के तुरंत बाद शूटिंग रोक दी गई और परमीश को प्राथमिक उपचार दिया गया। बताया जा रहा है कि गंभीर चोट न होने के बावजूद सुरक्षा को देखते हुए पूरी यूनिट शूटिंग कैंसिल कर चंडीगढ़ लौट आई।
फिल्म से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, यह हादसा एक्शन सीन के दौरान हुआ और टीम अब शूटिंग शेड्यूल को दोबारा तैयार कर रही है। परमीश वर्मा ने अपने करियर में कई हिट गाने और फिल्में दी हैं और उनकी नई फिल्म “शेरा” को लेकर फैंस खासे उत्साहित हैं।




