इंसाइट न्यूज 24: असम के दारांग ज़िले में आयोजित एक बड़े जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पार्टी और पंडित जवाहरलाल नेहरू पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि 1962 में चीन के साथ हुए युद्ध की गलतियों का खामियाज़ा असम और पूरे पूर्वोत्तर को आज भी भुगतना पड़ रहा है।
मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की नीतियों ने न केवल सुरक्षा व्यवस्था को कमज़ोर किया बल्कि आतंकवादियों को भी परोक्ष समर्थन दिया। प्रधानमंत्री ने जनता से अपील की कि वे उन ताक़तों को पहचानें जो विकास के रास्ते में बाधा डालती रही हैं।
इस दौरान उन्होंने असम और पूर्वोत्तर क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं का भी ज़िक्र किया और कहा कि आने वाले वर्षों में यह इलाका देश की प्रगति का नया केंद्र बनेगा।




